भाजपा ने रतलाम जिला पदाधिकारीयों कि की घोषित

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

भाजपा ने रतलाम जिला पदाधिकारीयों कि की घोषित

सैलाना निवासी क्रांति जोशी जिला उपाध्यक्ष व सैलाना जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल जिला मंत्री मनोनीत

रतलाम- (Ratlam) सैलाना नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष क्रान्ति जोशी को हाल ही गठित नवीन कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने जिला उपाध्यक्ष व सैलाना जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल को जिला मंत्री मनोनीत किया हैं।क्रांति जोशी सैलाना में पूर्व में जिला महामंत्री के पद का दायित्व सफलता पूर्वक निभा चुकी हैं। एक बार प्रदेश स्तर के पद का भी सफलता पूर्वक वे निर्वहन कर चुकी हैं।

काफी परिपक्व नेत्री हैं, क्रांति जोशी-

जिला स्तर का ये पद उनके लिए कोई नया नहीं हैं। पूर्व में बजरंग पुरोहित के अध्यक्षीय काल के दौरान भी आप जिला महामंत्री रही हैं। तत्कालीन जिला अध्यक्ष कानसिंह चौहान के कार्यकाल में आप जिला उपाध्यक्ष भी रही। उधर प्रदेश स्तर की एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी आप सफलता पूर्वक निभा चुकी हैं।

सैलाना जनपद अध्यक्ष चारेल को भी सौंपा दायित्व-

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने सैलाना जनपद पंचायत अध्यक्ष कैलाशी चारेल को भी जिला मंत्री का पद सौंपा है। उनकी नियुक्ति पर भाजपाइयों ने हार फुल व मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया।

जननी प्रकोष्ठ की संयोजक भी रही-

जोशी ने कोई डेढ़ दशक पूर्व भारतीय जनता पार्टी की जननी प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक का दायित्व भी निभाया हैं। वे हर मोर्चे पर एक सफल नेता रहीं। ये सभी दायित्व उन्होंने लगभग तीन से चार साल अलग अलग समय में निभाए। सभी पदों की सफलता पूर्वक पारी खेलने के बाद उन्हें फिर से जिला उपाध्यक्ष पद से नवाजा गया हैं। उनकी नियुक्ति पर भाजपाइयों ने हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *