साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजना खंड चिकित्सा अधिकारी बाजना डॉ. जितेंद्र जायसवाल द्वारा समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान सेक्टर प्रभारी मेडिकल ऑफिसर डॉ.संदीप वर्मा, डॉ. अनिल चौहान, डॉ दीपक मेहता, डॉ. रजत सिंगारे की उपस्थित में मोईन उद्दीन अंसारी बीपीएम बाजना द्वारा राष्ट्रीय कार्यक्रम सिकल सेल, टीकाकरण कार्यक्रम,क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, अनमोल पोर्टल पर एच आर पी जानकारी को अपडेड कर उनका मैनेजमेंट करने, गर्भवती माता एफसीएम डोज़ का को पोर्टल पर चढ़ाने, एमबीएनसी कार्यक्रम अंतर्गत प्रसूता व बच्चे का फॉलोअप व सांस अभियान अंतर्गत जागरूकता करने व बच्चों को निमोनिया की पहचान व एनवीएसटी पखवाड़े अंतर्गत पुरुष नसबंदी करवाने पर अधिकारी/ कर्मचारी को 26 जनवरी को खंड चिकित्सा अधिकारी बाजना द्वारा प्रशंसा पत्र व राशि 1000/ रूपये की पुरस्कार दिए जाने की जानकारी दी गई।




