सैलाना नगर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सर्व हिन्दू समाजके नेतृत्व में तिरंगा रैली निकली

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना नगर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सर्व हिन्दू समाजके नेतृत्व में तिरंगा रैली निकली

रतलाम- (Ratlam) रतलाम जिले के सैलाना नगर में शुक्रवार को सर्व हिन्दू समाज के नेतृत्व में तिरंगा रैली ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली है।

विगत दिनों जिस तरह पाकिस्तान के आतंकवादियों ने पहलगाम में कायराना हमला कर निर्देश लोगों को मार दिया था। इसके बाद पूरे देश में पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने की मांग हो रही थी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने इस कायराना हमले के कुछ ही दिनों के बाद तीनों सेनाओं में संयुक्त ऑपरेशन चलाया, ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को मारा गया। उनके ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया।

भारत की पराक्रमी सेना द्वारा आतंकवाद पर किए गए प्रचंड प्रहार और इसके पश्चात प्राप्त कूटनीतिक व रणनीतिक विजय के उपलक्ष्य में, सर्वधर्म एवं सर्वसमाज की ओर से हमारे देश की सेना के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए विशाल तिरंगा यात्रा स्थानीय ओशिन परिसर से रंगवाडी मोहल्ला, शेख जी मोहल्ला, पैलेस चौराहा, गणेश मंदिर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय परिसर बस स्टैंड से भोई मोहल्ला होते हुए ओशिन परिसर पर यात्रा का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *