उत्कृष्ट विद्यालय में रतलाम के होनहारों को कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया 

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

उत्कृष्ट विद्यालय में रतलाम के होनहारों को कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया 

रतलाम- (Ratlam) शिक्षा के क्षेत्र में रतलाम जिले ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता का परचम लहराया है। जिले के उत्कृष्ट विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को रतलाम जिला कलेक्टर कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में कलेक्टर बाथम द्वारा सम्मानित किया गया। हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षाओं में जिले की मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

विद्यालय प्राचार्य सुभाष कुमावत ने बताया कि कक्षा 10 वीं में कुमारी भूमिका पावानेन्द्र रावत ने 98 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले की मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कक्षा 12 वीं गणित संकाय में अक्षत राजेश कुमार भावसार ने 95.80 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कला संकाय में शुभम प्रमोद चौहान ने 90.02 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक आर.सी. पांचाल, शरद शर्मा, माया मौर्या, ललित मेहता तथा सैयद ताहिर अली उपस्थित रहें। कलेक्टर बाथम ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें राज्य और देश का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *