शासकीय कन्या महाविद्यालय रतलाम में प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

शासकीय कन्या महाविद्यालय रतलाम में प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित

रतलाम- (Ratlam) शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रतलाम में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्ग दर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी द्वारा महाविद्यालय की छात्राओं के साक्षात्कार लिए गए।

साक्षात्कार में कंपनी की एचआर मैनेजर मेघा सोनी एवं हर्षिता श्रीमाल द्वारा छा़त्राओं से उनके व्यक्तित्व के विभिन्न पक्षों रुचियां सॉफ्ट स्किल्स लीडरशिप क्वालिटी तथा पद से संबंधित जानकारी व समसामयिक विषयों से संबंधित प्रश्न भी पूछे। कंपनी द्वारा मैनेजर, बीमा भारती अप्रेंटिसशिप तथा ट्रेनर आदि पदों हेतु साक्षात्कार दिया। जिसमें से 12 छात्राएं अंतिम राउंड के लिए सिलेक्ट हुई, साक्षात्कार में सफल सभी छात्राओं को प्रभारी प्राचार्य डॉ माणिक डांगे द्वारा शुभकामनाएं दी गई।

इस अवसर पर डॉ सुरेश चौहान, डॉ मीना सिसोदिया, डॉ स्नेहा पंडित, डॉ. वी एस बामनिया, प्रो. सौरभ गुर्जर तथा अन्य प्राध्यापक श्री उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *