जैन सोशल ग्रुप मेन द्वारा तीन सेट वाटर प्यूरीफायर एवं एक सेट वाटर कूलर स्कूल को प्रदान किये

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जैन सोशल ग्रुप मेन द्वारा तीन सेट वाटर प्यूरीफायर एवं एक सेट वाटर कूलर स्कूल को प्रदान किये

रतलाम- (Ratlam) गुरुवार को जैन सोशल ग्रुप रतलाम मेन द्वारा जैन एकेडमी स्कूल काटजू नगर को तीन सेट वाटर प्यूरीफायर एवं एक सेट वाटर कूलर प्रदान किये गए। साथ ही स्कूल द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता के समापन पर सभी बच्चों को पुरस्कार वितरित किया गया।

गरिमामय समारोह में जैन सोशल ग्रुप मैन के अध्यक्ष अजय सिसोदिया ने कहा स्वस्थ तन में स्वस्थ मन विचलित करता है, और स्वस्थ तन के लिए शुद्ध पानी की आवश्यकता होती है। इस लिए हमें शुद्ध और साफ पानी पीना चाहिए ताकि बीमार ना हो। इस अवसर पर स्कूल समिति अध्यक्ष विनोद मेहता, सचिव प्रकाश मूणत द्वारा जैन सोशल ग्रुप के वर्तमान अध्यक्ष, सचिव तथा सभी पूर्व अध्यक्ष पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार माना।

इस अवसर पर स्कूल ट्रस्ट की ओर से इंद्रमल जैन, अनोखी लाल कटारिया, महेंद्र बोथरा एवं कई ट्रस्टी उपस्थित रहे। जैन सोशल ग्रुप की ओर से झोन कोऑर्डिनेटर निर्मल मेहता, सचिव राजेंद्र भंडारी, संजय गोधा, कोषाध्यक्ष चंद्रसेन गड़िया, उपाध्यक्ष संजय भंडारी, पूर्व अध्यक्ष निर्मल लुनिया, नरेंद्र गादिया, विमल छाजेड़, महेद्र कोचर, अशोक बरमेचा, उपेंद्र कोठारी, कमलेश जैन एवं सभी पदाधिकारी एवं सदस्य इस गरिमामय आयोजन में सम्मिलित थे। अंत में ग्रुप अध्यक्ष सिसोदिया ने ग्रुप के सभी दानदाताओं एवं सदस्यों का आभार माना। जानकारी ग्रुप अध्यक्ष अजय सिसोदिया ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *