रतलाम पुलिस को अवैध हथियार के साथ घुमते आरोपी को पकडने मे मिली सफलता
रतलाम- (Ratlam) शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस को अवैध धारदार हथियार खटकेदार चाकु के साथ घुमते हुए आरोपी को रंगे हाथो पकडने मे सफलता मिली है।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में औद्योगिक क्षैत्र थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गोतम के नेतृत्व मे औधोगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत अवैध धारदार हथियाऱ खटकेदार चाकु के साथ घुमते हुए एक व्यक्ति को पकडने मे सफलता प्राप्त की है।
बुधवार को मुखबीर सुचना पर घटना स्थल मेडीकल कालेज मंदिर के पास रतलाम आरोपी विजय धारु पिता मनोहर धारु उप्र 29 साल निवासी मीराकुटी गंधी नगर रतलाम को अवैध हथियार एक लोहेका तेज धारदार खटकेदार चाकु के साथ रंगे हाथो पकडा जिस पर से थाना औघोगिक क्षेत्र रतलाम पर अपराध क्रमांक 387/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा अबैध क्रियाकलाप मे लिप्त असामाजिक तत्वो, अवैध शराब की ब्रिकी व परिवहन, अवैध हथियार रखने वालो के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के लिए आदेशित करने पर एसपी के आदेश के पालन मे थाना स्तर पर गठित टीम द्वारा थाना सर्कल मे नियमित भ्रमण कर सर्कल मे घुमने वाले संदेहियो, असामाजिक तत्वो, गुंडा, निगरानी बदमाशो एवं अवैध शराब की ब्रिकी परिबहन एवं अवैध हथियार रखने वाले आरोपीयो की नियमित पतारासी की जा रही है।
उसी कडी मे बुधवार को ‘पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सुचना पर थाना सर्कल से आरोपी विजय को अवैध हथियार धारदार खटकेदार चाकु के साथ रंगे हाथो पकडा आरोपी के विरूद्ध थाने पर अपराध पंजिबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।




