आलोट पुलिस को दो आरोपीयों को पकडने में मिली सफलता

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

आलोट पुलिस को दो आरोपीयों को पकडने में मिली सफलता

रतलाम- (Ratlam) जिला के आलोट थाना पुलिस को अवैध शराब तथा 32 बोर पिस्टल 2 राउण्ड सहित दो आरोपी को पकडने मे सफलता मिली है।

बतादे कि रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, अनुविभागीय अधिकारी शाबेरा अंसारी के मार्ग दर्शन मे आलोट पुलिस को मुखबीर की सूचना पर अवैध शराब एवं देशी 32 बोर पिस्टल 2 जिन्दा राउण्ड पकडने मे सफलता मिली है।

मंगलवार को आलोट पुलिस ने मुखबीर से प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुये घटना स्थल भावगढ़ खेड़ी फण्टा नागेश्वर उन्हैल रोड़ आलोट से आरोपी राहुल पिता शंकरलाल पंचोलिया जाति बलाई उम्र 26 साल निवासी ग्राम झुटावद हा.मु. ग्राम शीशाखेड़ी थाना आलोट तथा ऋतुराज पिता सोभानसिंह देवड़ा जाति राजपुत उम्र 20 साल निवासी ग्राम कुमठिया थाना उन्हैल जिला झालावाड़ राजस्थान के कब्जे से 250 क्वाटर देशी प्लेन शराब तथा 96 पावर 10,000 बीयर की केन, एक 32 बोर देशी पिस्टल मय 2 राउण्ड तथा एक मारुती अर्टिगा कार पंजीयन क्रमाकं GJ 06 FC 2720 कुल किमती 8,58,500 को जप्त कर आऱोपीयो को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध आलोट थाने पर अप क्र 357/2025 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम, 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।

आरोपी को न्यायालय पेश कर पीआर प्राप्त कर अवैध शराब देने वाले पिस्टल के संबंध में एवं अन्य आरोपीयो के सम्बंध मे पूछताछ की जाकर विवेचना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *