थाना माणक चौक पुलिस ने अवैध हथियार पिस्टल और 2 राउंड के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

थाना माणक चौक पुलिस ने अवैध हथियार पिस्टल और 2 राउंड के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

22/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को आदतन अपराधियों, गुंडे बदमाशों, एवं अवैध हथियार लेकर घूमने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कारवाई करने के निर्देश जारी किए है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में माणक चौक थाना प्रभारी उ नि अनुराग यादव के नेतृत्व में माणकचौक थाना पुलिस टीम को एक आरोपी को अवैध पिस्टल एवं 2 राउंड के साथ पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई।

शुक्रवार को माणकचौक थाने पर मुखबीर के द्वारा सूचना मिली की एक व्यक्ति जिसने चितकबरे रंग की हुडी एँव हल्के आसमानी रंग की जींस व काले जूते बड़े बाल है। जो पेन्ट की जेब में एक पिस्टल एंव पिस्टल के राऊण्ड लिए मां कालिका विहार कालोनी करमदी रोड़ रतलाम में बैठा है।

सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस टीम हमराह फोर्स व पंचानो को साथ लेकर मुखबीर बताये स्थान माँ कालिका विहार कालोनी करमंदी रोड़ रतलाम जहा मुखबीर बताये हुलिये का एक व्यक्ति बीजली के खम्भे के पास बैठा दिखा। जिसका नाम पता पुछते उसने अपना नाम किशन सिंह उर्फ बटीस पिता जसवंत सिह राठौर उम्र 27 वर्ष निवासी 218 नया गाँव रतलाम का रहने वाला बताया व्यक्ति किशन सिंह उर्फ बटीस की उपरोक्त पंचान के समक्ष तलाशी लेते किशन सिह उर्फ बटीस के पेंट की दाहिनी जेब मे एक देशी हाथ से निर्मित पिस्टल मिली एवं बायी तरफ की जैब मे दो जिंदा पिस्टल राउण्ड मिले। किशन सिंह उर्फ बटीस से पिस्टल के बारे मे वैध लायसेंस के बारे मे पुछते लायसेंस नही होना बताया। किशन सिंह उर्फ बटीस का कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट की परीधि का पाया जाने से आरोपी किशन सिंह उर्फ बटीस के विरुद्ध प्रकरण क्र. 149/25 धारा 25, 27 आर्म्स् एक्ट का पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *