नामली पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

नामली पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

22/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिले के नामली पुलिस थाना पुलिस ने दो खेतों से लहसुन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है‌। वही चोरी की गई 20 क्विंटल लहसुन एवं घटना में प्रयुक्त ट्रेक्टर ट्राली भी जप्त की।

फरियादी अम्बाशंकर पिता रामरतन कुमावत निवासी चारभुजा मंदिर के पास नामली ने नामली थाने पर रिपोर्ट लिखवाई कि 16 व 17 मार्च की दरमियानी रात्री में कलोरी खुर्द रोड़ स्थित फरियादी अंबाशंकर कुमावत के खेत पर रखी लहसुन एवं खेत के पड़ोसी द्वारका धारवा के खेत पर रखी लहसुन किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया हैं। रिपोर्ट पर नामली थाने पर अपराध क्रं. 95/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा सम्पत्ति संबंधी अपराध (चोरी,नकबजनी, लूट) की घटनाओं में माल मुल्जिम की पतारसी कर शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार निर्देश दिये जा रहे हैं, जो निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) किशोर पाटनवाला के नेतृत्व में नामली थाना प्रभारी पी.आर. डावरे व नामली थाने की टीम द्वारा लहसुन चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास क्षैत्र के सीसी टीवी फुटेज चैक किये गये एवं मुखबिरों को सक्रिय किया गया।

शनिवार को मुखबिर की सूचना पर ताराचन्द्र पिता कचरूलाल राठौर निवासी वार्ड नं.15 स्टेशन रोड़ नामली को किलकारी गार्डन के पास पंचेड़ रोड़ पर ट्रेक्टर ट्राली में चोरी की लहसुन भरकर ले जाते पकड़ा। आऱोपी ताराचन्द्र से पुछताछ करते आरोपी ने अपने अन्य 2 साथियों के साथ मिलकर अम्बाशंकर और द्वारका धारवा के खेत से लहसुन चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ताराचन्द्र के कब्जे से लहसुन 20 क्विंटल मय ट्रेक्टर क्रमांक MP43AC8884 मय ट्राली के जप्त की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *