एक माह पहले गुम हुआ पोस्ट मास्टर को दस्तयाब करने में सरवन पुलिस को मिली सफलता..तो यहां गए थे..पोस्ट मास्टर साहब
22/Mar/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- एक माह पूर्व गुम हुआ पोस्ट मास्टर संदीप कुमायु को दस्तयाब करने में सरवन पुलिस को सफलता मिली है। रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल के मार्ग दर्शन एवं सरवन थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया के नेतृत्व में सरवन पुलिस को 1 माह पूर्व गुम हुए पोस्ट मास्टर संदीप कुमायु को दस्तयाब करने में मिली सफलता।
बतादें की 13 फरवरी को सरवन पोस्ट आफिस में पदस्थ पोस्ट मास्टर संदीप पिता दोलतराम कुमायु जाति कुरमी उम्र 39 साल निवासी म.न.153 महावीर नगर रतलाम, थाना स्टेशन रोड बिना बताये कही चला गया था। जिस पर अलगे दिन 14 फरवरी को संदीप कुमायु के भाई संजीव कुमायु की रिपोर्ट पर सरवन थाने पर गुम इंसान क्रमांक- 10/2025 पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल के मार्ग दर्शन में सरवन थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा जांच के दौरान गुमशुदा संदीप कुमायु के जुते चप्पल पोस्ट आफिस के अन्दर व उसकी मोटर साईकिल पोस्ट आफिस के बाहर मिली एवं उसका मोबाईल बंद पाया गया। पोस्ट आफिस के पास ही एक बडा तालाब होने से शंका के तहत तालाब के आसपास व तालाब के अन्दर गोताखार की मदद से 2 दिन तक लगातार गुमशुदा की तलाश की। लेकिन गुमशुदा का कोई पता नही चला।
इसी बीच सरवन थाने पर कार्यालय उप संभागीय निरीक्षक (डाक) रतलाम उप संभाग द्वारा गुमशुदा संदीप कुमायु के विरुद्ध पोस्ट आफिस सरवन शाखा की शासकीय नगदी राशि (33173/- रुपये) के साथ फरार होने के संबंध में एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा भी संदीप कुमायु के विरुद्ध स्वयं रुपये लेने एवं खाते में जमा नही करने के संबंध में की गई शिकायत प्राप्त हुई।
पुलिस द्वारा सरवन एवं रतलाम में सीसीटीवी कैमरे चैक किए गए। सीसीटीवी कैमरे, तकनीकी साक्ष्यों, परिजनों के बयानों आदि साक्ष्यों के आधार पर पुलिस द्वारा लगातार गुमशुदा संदीप कुमायु की तलाश के प्रयास किये गये। काफी प्रयास के बाद शुक्रवार को गुमशुदा संदीप कुमायु को दस्तयाब किया गया। प्रारम्भिक जांच में गुमशुदा संदीप कुमायु ने अपनी पत्नि से नाराज होकर घरवालों के बिना बताये अपनी मर्जी से उज्जैन, हरिद्वार, प्रयागराज तरफ बाद दोस्त गोपाल सिंह सिसौदिया की रिश्तेदारी में चले जाना एवं पोस्ट आफिस सरवन शाखा की शासकीय नगदी राशि अपने घर पर रखना बताया है। साथ ही गुमशुदा संदीप कुमायु के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की जांच की जा रही है।




