पुलिस ने दो पक्षों के मध्य मारपीट व चाकू से जानलेवा हमले के मामले में की कारवाई

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

पुलिस ने दो पक्षों के मध्य मारपीट व चाकू से जानलेवा हमले के मामले में की कारवाई

22/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम शहर के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत दो पक्षों के मध्य मारपीट व चाकू से जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कारवाई की है। दोनों पक्षों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्जकर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

19 मार्च को सगस बावडी के ओटले के सामने नयागांव रतलाम पर दो गुटो के मध्य आपसी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसमें घायल अर्जुन सिंह पिता प्रेमसिंह सिसोदिया उम्र 35 साल निवासी 8 जनता नगर नयागांव रतलाम की रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक- 203/2025 धारा 115(2),296,3(5) BNS का एवं दुसरे घायल राधेश्याम पिता जगदीश दायमा उम्र 32 साल निवासी 415 नयागाव रतलाम की रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 205/2025 धारा 296,115(2),118(1),351(3),125,3(5) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा घटना की गंभीरता के दृष्टिगत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र गौतम के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी वैधानिक कारवाई करने के निर्देश प्रदान किए गए। गठित पुलिस टीम द्वारा दोनो गुटो के घायल मजरूह अर्जुन सिंह व राधेश्याम की आई चोटो की क्युरी कराई गयी। जिसमें चिकित्सकों द्वारा चोटो की प्रकृति “DANGER TO LIFE” लेख किया गया। जिससे दोनो प्रकरणो में धारा 109 BNS का ईजाफा किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपियो की पतारसी एवं गिरफ्तारी के लिए 10,000 हजार रूपये का ईनाम की घोषणा की गई। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए टीम द्वारा अपराध क्रमांक 203/2025 धारा 115(2),296,3(5),109 BNS में आरोपी चिराग पटेल पिता महेन्द्र पटेल उम्र 22 साल निवासी त्रिलोक नगर रतलाम व दर्शन उर्फ दीपक पिता महेन्द्र पटेल उम्र 26 साल निवासी त्रिलोक नगर रतलाम को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार जप्त किये गये तथा अपराध क्रमांक 205/2025 धारा 296, 115(2), 118(1), 351(3), 125,3(5), 109 BNS में आरोपी प्रेम उर्फ भोला पिता जितेन्द्र प्रजापत उम्र 22 साल निवासी 34 भेरवबाग कालोनी सागोद रोड रतलाम को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार जप्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *