पुलिस ने चाकू से जानलेवा हमला करने वाले नाबालिक आरोपियों को किया राउंडअप

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

पुलिस ने चाकू से जानलेवा हमला करने वाले नाबालिक आरोपियों को किया राउंडअप

22/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम शहर के माणकचौक थाना अंतर्गत चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दोनों नाबालिक आरोपियों को 3 घंटे के भीतर राउंडअप कर लिया गया है।

माणकचौक थाना अंतर्गत चांदनी चौक स्थित ज्वेलरी शॉप पर काम करने वाले युवक योगेश पिता श्यामलाल राठौर उम्र 25 वर्ष को अज्ञात बदमाशों द्वारा चाकू से हमला कर घायल कर आरोपी फरार हो गए थे। माणकचौक थाने पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 148/25 धारा 109, 296,3(5) BNS का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं इस प्रकार की आपराधिक घटनाएं कारीत करने वाले बदमाशों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कारवाई करने के निर्देश प्रदान किए गए है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में माणकचौक थाना प्रभारी उप निरीक्षक अनुराग यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा एवं मुखबिर सूचना के आधार पर घटना के 3 घंटे के भीतर ही दोनों अज्ञात आरोपियों की पतारसी की गई। घटना में संलिप्त दोनों नाबालिक आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया है।

बतादे की घटना में घायल योगेश राठौर की घटना के दिन दोपहर 2 बजे दोनों नाबालिक आरोपियों से कहासुनी हुई थी। इसी बात को लेकर दोनों आरोपियों द्वारा शाम को उक्त घटना कारीत की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *