ईट राइट प्रमाणीकरण के लिए विक्रेताओं को प्रशिक्षण दिया गया

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

ईट राइट प्रमाणीकरण के लिए विक्रेताओं को प्रशिक्षण दिया गया

22/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम रेलवे स्टेशन को ईट राईट प्रमाणीकरण के लिए रतलाम जावरा के 42 विक्रेताओ को फास्टेक फ़ोस्कॉस (fostac) प्रशिक्षण रतलाम स्टेशन पर वीआइपी रुम में PF No. 4 पर रखा गया। रतलाम स्टेशन के ईट राईट प्रमाणीकरण कार्यक्रम को रूही कारपोरेशन (ratan Active & malwa king oil) द्वारा स्पोंसर्ड किया गया तथा फ़ूड सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन रतलाम तथा फ़ूड सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन पश्चिम रेलवे द्वारा क्रियान्वयन के लिए प्रक्रिया पूरी की गई। जिसमें थर्ड पार्टी आडिट के लिए वीरेंद्र यादव एवं विक्रम दुआ द्वारा विक्रेताओं को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति मंडोरिया एवं ज्योति बघेल एवं रेल्वे फूड ऑफिसर आर.सी. शर्मा तथा अन्य रेल्वे अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *