राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड में जिले की छात्रा हिरल पवार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड में जिले की छात्रा हिरल पवार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया

22/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड प्रतियोगिता भोपाल में संपन्न हुई। जिसमें जिले में कक्षा 2 से 8 तक के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 7 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। राज्य स्तर के लिए अंग्रेजी विषय में अजय निनामा, आशिक डिंडोर, हेमराज नाथ, वेदिका शर्मा, हिरल पवार, खुशी, हिमानी शर्मा ने भाग लिया।

राज्य स्तर पर रतलाम सी.एम. राइज विनोबा स्कूल की कक्षा छठी की छात्रा हिरल पिता सुनील पवार ने प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया। हिरल की मार्ग दर्शी शिक्षक कविता वर्मा को भी संचालक राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल ने सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर रतलाम जिला कलेक्टर राजेश बाथम, जिला पंचायत सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव, डीईओ अनिता सागर, डीपीसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, सहायक परियोजना समन्वयक राजेश कुमार झा, संस्था प्राचार्य संध्या वोरा, उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर, बीआरसी प्रणव द्विवेदी, प्रधानाध्यापक अनिल मिश्रा, सीमा चौहान, विवेक नागर हर्षिता सोलंकी द्वारा शुभकामनाएं दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *