पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान सम्पन्न। सरपंच पद के लिए ईव्हीएम से मतगणना 26 जुलाई को
रतलाम- (Ratlam) पंचायत उप निर्वाचन 2025 रतलाम जिले की जनपद पंचायत रतलाम की ग्राम पंचायत कलमोडा एवं कुआझागर, जनपद पंचायत पिपलौदा की ग्राम पंचायत मावता एवं जनपद पंचायत जावरा की ग्राम पंचायत नयानगर के वार्ड इस्लाम नगर वार्ड में मंगलवार 22 जुलाई 2025 को प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक मतदान सम्पन्न हुआ।
मतदान सुचारू एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए रजिस्ट्री करण एवं सहायक रजिस्ट्री करण अधिकारियो द्वारा सतत निरीक्षण किया गया। मतदान उपरांत ईव्हीएम मशीनों को अस्थाई स्ट्रांग रूम में रख कर स्ट्रांग रूम को सील कर दिया गया है। 26 जुलाई 2025 को प्रातः 8 बजे सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य की विकासखण्ड मुख्यालय पर ईव्हीएम से की जाने वाली मतो की गणना की जाएगी एवं 26 जुलाई 2025 को प्रातः 10:30 बजे सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्य पद के निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी। 29 जुलाई 2025 को प्रातः 10ः30 बजे पंच पद के निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी।




