भीमाखेड़ी जावरा मालवा नीर बॉटल के नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे
रतलाम- (Ratlam) जिला कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन रतलाम के खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मिलावट के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बघेल द्वारा जावरा क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए महू नीमच रोड भीमाखेड़ी जावरा में स्थित noesis bissness का निरीक्षण कर मालवा नीर 1 लीटर बोतल एवं मालवा नीर 250 एमएल बॉटल का नमूना लिया गया, नमूना लेने के पश्चात शेष बची बॉटल्स को जप्त किया गया। खाद्य प्रतिष्ठान को इंप्रूवमेंट नोटिस दिया गया। नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं जहां से रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जावेगी ।




