अडवानिया के पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा ने किया निरीक्षण 

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

अडवानिया के पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा ने किया निरीक्षण

सनातन समाज के आन्दोलन के बाद चेता पुलिस प्रशासन। अधिकारी पहुंचे अडवानिया

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर से लगभग 5 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत अडवानिया के पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में बाबा श्रीश्री 1008 आनंद गिरि जी महाराज एवं सेवादार के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के 9 दिन पश्चात पुलिस प्रशासन चेता।

बतादें कि बीते 13 जुलाई की रात को सैलाना के पास ग्राम अडवानिया के पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में तीन-चार असामाजिक तत्वों ने घुसकर हुड़दंग मचाया था एवं श्रीश्री 1008 आनंद गिरि जी महाराज व सेवादारों को जान से मारने की धमकी दी थी। इतने दिन बीतने के पश्चात भी जब असामाजिक तत्वों को पकड़ा नहीं गया तो मंगलवार को रतलाम में संपूर्ण सनातन समाज ने संतों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन को ज्ञापन देकर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की थी। सनातन समाज के मैदान में आने के पश्चात पुलिस प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है।

वही सनातन समाज के विरोध के पश्चात मंगलवार दोपहर बाद रतलाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल, सैलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया ग्राम अडवानिया में पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचे। वह बारीकी से घटना स्थल का जायजा लिया। साथ ही श्रीश्री 1008 आनंद गिरिजी महाराज से चर्चा कर पुख्ता व्यवस्था का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जल्द ही मुल्जिम पकड़ लिए जाएंगे। इस प्रकार की घटना कतई बर्दाश्त नहीं होगी।

रतलाम अतिरिक्त पुलिस राकेश खाखा ने घटनास्थल का मुआयना करने के पश्चात mpkikhabar से चर्चा करते हुए कहा कि पुलिस ने मामले को पूरी गंभीरता से लिया है। कहीं कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जा चुका है। जल्द ही पुलिस महकमा और आरोपीयों को सामने ले आएगा। संतों की सुरक्षा में हम कोई कमी नहीं रखेंगे। यह आश्वासन हमने ग्राम वासियों और बाबा श्रीश्री 1008 आनंद गिरिजी को भी दिया है। इस दौरान एसडीओ पुलिस नीलम बघेल, थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया भी उपस्थित थे।

उधर श्रीश्री 1008 आनंद गिरि जी महाराज ने भी mpkikhabar से चर्चा में कहा कि रतलाम में आज के आंदोलन के पश्चात पुलिस के आला अधिकारी मंदिर परिसर पहुंचे थे। उन्होंने घटना स्थल का बारीकी से मुआयना कर सारी जानकारियां प्राप्त की है। फिलहाल हम उनके कहे अनुसार आश्वस्त है कि पुलिस जल्दी ही किसी नतीजे पर पहुंचेगी। व अपराधी को सामने लाएगी। सनातन समाज एकजुट होकर इस मामले में हमारे साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *