नामली पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध की कार्यवाही
रतलाम- (Ratlam) जिले की नामली थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही की है। रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा तथा अनुविभागीय अधिकारी रतलाम ग्रामीण किशोर पाटन वाला के मार्ग दर्शन में नामली थाना से निरीक्षक पतिराम डावरे के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। गठित टीम को बनैसिंह राजपुत का खंडहर मकान का कमरा प्रजापत मौहल्ला ग्राम रिंगनिया थाना नामली जिला रतलाम पर अवैध शराब रखे होने की मुखबीर व्दारा सूचना मिलने पर निरीक्षक पतिराम डावरे के नेतृत्व मे गठित टीम ग्राम रिंगनिया पहुंची तथा ग्राम कोटवार (चौकीदार) को तलब किया तथा हमराह लेकर मुखबीर बताये स्थान बनेसिंह के खण्डहर मकान पर पहुंची, विधिवत मकान का ताला को तोड़कर तलाशी ली गई।
मकान के अन्दर बॉयी ओर निर्मित कमरे मे अवैध शराब का भारी मात्रा मे भंडारण होना पाया गया तथा मकान के अन्दर कोई व्यक्ति उपस्थित नही मिला। भंडारित शराब के संबंध मे उक्त मकान मे कोई वैध परमिट एवं दस्तावेज उपलब्ध एवं चस्पा होना नही पाया गया। फरार आरोपीगण बनेसिंह पिता मोतीसिंह राजपुत, विजेन्द्र सिंह पिता नवलसिंह राजपुत व उसके भाई जितेन्द्र सिंह राजपुत पिता नवल सिंह राजपुत निवासी रिंगनिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 313/2025 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजिबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान आऱोपीगणो की तलाश करते नही मिले। आरोपीयो की पतारसी के लिए टीम गठित की गई है। फरार आरोपीयों को गिरफ्तार कर अवैध शराब के स्त्रोत के सम्बन्ध मे पुछताछ की जाएगी।
पुलिस ने किया मश्रुका जप्त –
देशी प्लेन शराब 132 पेटी, देशी मसाला शराब 10 पेटी, अंग्रेजी शराब मेक डावेल्स 03 पेटी,अंग्रेजी शराब ब्लेण्डर प्राईड 01 पेटी, एवं बीयर पॉवर (10,000) 06 पेटी जो कुल 152 पेटी अवैध शराब होकर कुल 1386 बल्क लीटर कीमती करीबन 6,13,200/- (छःलाख तेरह हजार दौ सो) रुपये।




