सैलाना नगर के वार्ड क्रमांक 2 में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे। सैलाना विधायक ने दी मंजूरी
रतलाम- (Ratlam) जिले की सैलाना नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 2 की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विधायक कमलेश्वर डोडियार ने अपनी विधायक निधि से सीसी टीवी कैमरे लगाने की मंजूरी दी है। नगर परिषद की पार्षद सलोनी प्रशांत मांडोत ने अपने वार्ड में कैमरे लगाने की मांग की थी।
उन्होंने कहा कि वार्ड में स्थित विठ्ठल माता मंदिर प्रमुख चौराहा है। यहां नवरात्रि में बड़े गरबे का आयोजन होता है। महिलाओं की सुरक्षा और चोरी-लूटपाट जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कैमरे जरूरी हैं। पार्षद ने विधायक निधि या स्वेच्छा निधि से कैमरे लगवाने की मांग की थी। इस पर विधायक डोडियार ने तुरंत मांग पत्र स्वीकार किया। उन्होंने वार्ड में जल्द कैमरे लगाने की मंजूरी दी। पार्षद मांडोत का कहना है कि कैमरे लगने से वार्डवासी सुरक्षित महसूस करेंगे।




