नानी बाई का मायरा के पंडाल में भगवान श्री राम पधारे.. भक्त जनों ने लिया आशीर्वाद
22/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)– नानी बाई का मायरा का आयोजन कस्तूरबा नगर, गली नंबर 6 स्थित बगीचे में मनीषा मनोज शर्मा मित्र मंडल द्वारा किया जा रहा है। बुधवार को तीसरे दिन सहस्त्र ओदिच्य ब्राह्मण समाज, श्रीमाली ब्राह्मण समाज, नागर ब्राह्मण समाज, प्रभु प्रेमी संघ, गोपाल गौशाला, साईं बाबा मंदिर ट्रस्ट, गोपाल जी का बड़ा मंदिर न्यास, नमो ग्रुप, वैष्णव बैरागी समाज, रिद्धि सिद्धि गणेश उत्सव समिति, रामेश्वर महादेव मंदिर समिति सनातन सुरक्षा दल, विश्व हिंदू महासंघ एवं भाजपा पार्षद दल के साथ सभी समाज अध्यक्ष, सचिव एवं पदाधिकारी द्वारा पोथी पूजन कर आयोजक मनीषा शर्मा व मनोज शर्मा का सभी समाज के अध्यक्षों द्वारा दुपट्टा पहन कर स्वागत किया गया।

अनिरुद्ध मुरारी ने तीसरे दिन के नानी बाई मायरे में कहां कि आज भगवान श्री राम का अयोध्या का प्रथम पाठोत्सव है। आज भगवान श्री राम की मूर्ति मंदिर में स्थापित की गई। उसको एक वर्ष पूर्ण हो गया है। हर अंक की अपनी अलग-अलग महिमा होती है। जीरो से लेकर 9 तक के अंकों की महिमा अलग-अलग है। इसी तरह तीन अंक भी अपने आप में श्रेष्ठ है। इस जीव के साथ तीन अंक का बड़ा विशेष महत्व है। सबसे पहले हमारी सनातन संस्कृति के तीन देव ब्रह्मा विष्णु और महेश है, तीन लोक हैं। ऊपर आकाश लोक, नीचे पाताल लोक और हम रहते हैं, पृथ्वी लोक में। तीन कल है भूत, भविष्य और वर्तमान हम वर्तमान काल में बैठे हैं।
बस जिस प्राणी ने अपना वर्तमान काल सुधार लिया। उसका भूत और भविष्य दोनों कल सुधर जाते हैं। गीता ने प्रभु ने तीन मार्ग बताए हैं। कर्म मार्ग जिससे हम अच्छे कर्म कर प्रभु को प्राप्त कर सकते हैं। ज्ञान मार्ग के माध्यम से हम उसे प्रभु तक पहुंच सकते हैं और भक्ति मार्ग हम भक्ति मार्ग में दो दिन से डुबकी लगा रहे हैं। इसलिए आज यहां त्रिवेणी संगम है। यहीं डुबकी लगा लो। भगवान से पूछा कौन सा मार्ग तीनों मार्गो से श्रेष्ठ है। तो उन्होंने बताया भक्ति मार्ग क्योंकि भक्ति मार्ग में ऐसा होता है। भक्ति उसे लेवल की हो जिसमें भगवान स्वयं उनके आगे पीछे नाचते थे।
उक्त बात नानी बाई के मायरे में कहीं तथा बीच-बीच में मुरारी द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियों की गई। जिसमें महिलाओं और पुरुषों ने जमकर नृत्य किया तथा अंत में आरती निगम अध्यक्ष मनीष मनोज शर्मा, भाजपा पार्षद दल एवं भक्तगणों ने की।




