यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात व्यवस्था को किया दुरुस्त

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात व्यवस्था को किया दुरुस्त

22/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम (Ratlam,mp)– जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन में यातायात उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राय द्वारा हमराह यातायात पुलिस बल का.सउनि.सर्वेश द्वीवेदी, का.सउनि.सुरेन्द्र सिह बौराना, आर.भगत सिंह व क्रेन पार्टी के साथ सयुक्त रुप से सडक सुरक्षा माह परवाह थीम के तहत दो बत्ती चौराहा से न्यू रोड, लोकेन्द्र टाँकिज चौराहा तक नो पार्किंग मे लगे वाहनो पर चालानी कार्यवाही की गई।

अव्यवस्थित रुप से नो पार्किंग मे लगे वाहनों को क्रेन से टोईंग कर सुरक्षीत थाने पर खडा किया गया व सब्जी फ्रुट के हाथ ठैलागाडी, फुटपाथ पर सब्जी बेचने वालो व दुकानो के बाहर फुटपाथ पर रखे सामान को समझाईस देकर हटवाया जाकर दो बत्ती से लोकेन्द्र टाँकिज तक के मार्ग को यातायात के लिए सुगम व सूचारु किया गया।

यह अभियान रतलाम शहर में यातायात को सुगम, सुरक्षित व सूचारु बनाने के लिए लगातार जारी रहेगा। यातायात को सुगम, सुरक्षित व सूचारु बनाने के लिए यातायात पुलिस रतलाम का सहयोग करे। आमजन तक सडक दुर्घटनाओ में कमी लाने एवं यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने सम्बंधी जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *