आलोट पुलिस को अवैध मादक पदार्थ गंजा के साथ एक आरोपी को पकडने में मिली सफलता
22/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)– जिले के आलोट पुलिस को अवैध मादक पदार्थ गंजा सहित एक आरोपी को पकडने मे सफलता मिली है। बतादें की रतलाम एसपी अमित कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, अनुविभागीय अधिकारी शाबेरा अंसारी के मार्ग दर्शन मे आलोट थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर अवैध मादक पदार्थ गांजा ले जाते हुये एक आरोपी को पकडने मे सफलता मिली है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को आलोट थाना पुलिस को मुखबीर से प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुये घटना स्थल आलोट बर्डिया राठौर रोड मुंज फंटा ग्राम मुंज से आरोपी सत्यनारायण पिता नागुलाल शर्मा जाति ब्राम्हण उम्र 64 साल निवासी बर्डिया राठौर के कब्जे से एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये एक रंग बिरंगी प्लास्टिक की थैली के अंदर काले रंग की प्लास्टिक की थैली मे अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 1 किलो 140 ग्राम व जप्त शुदा लाल रंग की हीरो होण्डा सीडी डान मोटर सायकल क्रमांक MP 43 BB 3440 को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध आलोट थाने पर अप क्र 46/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। आरोपी को न्यायालय पेश कर पीआर प्राप्त कर अवैध मादक पदार्थ गांजा खरीदने बेचने व अन्य आरोपियो के सम्बंध मे पूछताछ की जाकर विवेचना की जा रही है।




