सैलाना मे भंडारे के एक दिन पूर्व रामभक्तों ने निकाली प्रभात फेरी

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना मे भंडारे के एक दिन पूर्व रामभक्तों ने निकाली प्रभात फेरी

22/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)– सैलाना नगर में गुरूवार को राम जानकी मंदिर मोती बंगला गोविंद कुंड पर महाआरती करके माहा भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह माहा भंडारा अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा 1 वर्ष पूर्ण होने पर 23 जनवरी 2025 को रखा गया। जिसमें नगर के सभी सनातनी वहां पर उपस्थित होकर महा आरती महा प्रसादी का वितरण करेंगे।

सनातन धर्म का आस्था का सबसे बड़ा केंद्र राम रहे हैं और अयोध्या में 22 जनवरी 2024 में राम मंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। जिसमें देश-विदेश सभी सनातनी ने उत्साह और उमंग के साथ नगर के हर गांव सभी मंदिर की साफ सफाई कर विद्युत सज्जा और साफ सफाई महा आरती और प्रसादी का वितरण किया गया था। उसी कड़ी में सैलाना नगर में भी राम जानकी मंदिर मोती बंगला पर नगर भोज रखा गया था और नगर के सेवकों का स्वागत भी किया गया था। उसी क्षण को याद करते हुए 23 जनवरी 2025 को राम जानकी मंदिर मोती बंगला पर भंडारा का कार्यक्रम रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *