सैलाना पुलिस ने 18 दिनों से लापता मानसिक रोगी युवक को परिजनों को किया सुपुर्द

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना पुलिस ने 18 दिनों से लापता मानसिक रोगी युवक को परिजनों को किया सुपुर्द

8 जनवरी को अफजलपुर थाने पर परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट करवाई थी दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय 

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना थाना पुलिस ने 18 दिनों से अफजलपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला लापता युवक को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। परिजनों ने अफजलपुर थाने में बीते 8 जनवरी को युवक के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।

नारायण पिता बाबूलाल धाकड़ (30 वर्ष) निवासी बड़वन फंटा थाना अफजलपुर, जिला मंदसौर, बीते 4 जनवरी से अपने घर से लापता था। परिजनों द्वारा उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 8 जनवरी को अफजलपुर थाने में दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट के बाद से अफजलपुर पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। इधर सैलाना पुलिस को नगर के कीर्ति विहार कॉलोनी में एक संदिग्ध मानसिक रोगी युवक दिखाई दिया। आरक्षक यशपाल, मनीष खराड़ी व दिनेश पाटीदार ने उससे पूछताछ की, जिसमें युवक ने बड़ी मुश्किल से अपना नाम व पता बताया। इसके बाद पुलिस उसे सैलाना थाना लेकर आई। थाने में युवक को भोजन कराया गया तथा प्रयास पूर्वक उसके परिजनों का संपर्क नंबर प्राप्त कर माता-पिता से संपर्क किया गया। सूचना मिलने पर परिजन सैलाना थाना पहुंचे।

सहायक सब इंस्पेक्टर एस.एस. शक्तावत ने बताया कि नारायण से आवश्यक पूछताछ के बाद उसे सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। परिजन उसे लेकर आगे की कार्रवाई के लिए थाना अफजलपुर में अपने बयान दर्ज कराएंगे। परिजनों को देखकर नारायण बेहद खुश नजर आया। वहीं परिजनों ने युवक को सुरक्षित खोज निकालने पर सैलाना पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *