उद्योगों के विस्तार एवं कार्य पद्धति में सुधार के लिए एमएसएमई विभाग आयोजित करेगा कार्यशाला

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

उद्योगों के विस्तार एवं कार्य पद्धति में सुधार के लिए एमएसएमई विभाग आयोजित करेगा कार्यशाला

22/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)– सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की मध्य प्रदेश की नोडल एजेंसी लघु उद्योग निगम द्वारा रतलाम में 24 जनवरी दोपहर 3.30 बजे होटल समता सागर महु रोड पर में लघु उद्योग भारती के सहयोग से उद्योगों के विस्तार एवं कार्य पद्धति में सुधार के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र के महाप्रबंधक अमर सिंह मोरे द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय स्तर पर उद्योगों की कार्य प्रणाली में सुधार एवं विस्तार के लिए RAMP नाम से कार्यशाला का आयोजन संपूर्ण भारतवर्ष में किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में LEAN मैनेजमेंट, ZED सर्टिफिकेशन एवं IPR जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि विकसित भारत में एमएसएमई की महत्वपूर्ण भूमिका है एवं इस भूमिका को पूरा करने के लिए उद्योगों को अपना विस्तार एवं उसकी कार्य प्रणाली में सुधार करने की आवश्यकता है। जिससे कि वह अपनी कार्य क्षमता एवं उत्पाद की गुणवत्ता को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मापदंड पर पहुँचा सकते हैं।

लघु उद्योग भारती जो कि उद्योग का रास्ट्रिय संगठन है। उसके सहयोग से यह कार्यशाला रतलाम में आयोजित की जा रही है। जिसमें अधिक से अधिक उद्यमियों की सहभागिता का अनुरोध किया गया है। सरकार की इस पहल से निश्चित रूप से सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को बहुत ही अधिक लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *