पिपलौदा पुलिस ने पिकअप वाहन में 40 पेटी अवैध शराब का परिवहन करते आरोपी को पकड़ा
22/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम जिले के पिपलौदा थाना पुलिस ने पिकअप वाहन में 40 पेटी अवैध शराब का परिवहन करते आरोपी को धरदबोचा है।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में रतलाम पुलिस द्वारा चलाए जा रहे। अवैध शराब के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाका के एवं अनुविभागीय अधीकारी शक्तीसिह चौहान के मार्ग दर्शन में पिपलोदा थाना प्रभारी प्रकाश गडरिया के नेतृत्व पिपलौदा थाना एवं पुलिस चौकी सुखेडा की टीम ने मंगलवार को मुखबीर की सुचना पर कार्यवाही करते हुए सुखेडा धतुरिया मार्ग कीरपुरा हनुमान मंदिर के पास से एक पिकअप वाहन को घेराबंदी करके रोका एवं वाहन चालक श्रवणसिह पिता गट्टुसिह राजपुत निवासी रिछादेवडा से पिकअप वाहन मे भरी अवैध 40 पेटी देशी शराब को कार्यवाही करके पुलिस द्वारा जप्त कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2)आबकारी अधिनियम के प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।




