आपरेशन मुस्कान के तहत 50 बालक/बालिकाओं को दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द 

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

आपरेशन मुस्कान के तहत 50 बालक/बालिकाओं को दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द 

22/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मार्ग दर्शन में रतलाम पुलिस द्वारा गुम या अपहृत हुए बालक बालिकाओं की खोज बीन कर परिजनों के सुपुर्द करने के लिए 1 फरवरी से ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है। 

अभियान के तहत अभी तक 5 बालक एवं 45 बालिकाओं सहित कुल 50 बालक बालिकाओं को सुरक्षित दस्तियाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। सरवन थाना द्वारा 6, रावटी थाना द्वारा 6, औद्योगिक क्षेत्र रतलाम द्वारा 6 बालक बालिकाओ को दस्तियाब किया गया। अभियान के तहत 23 बालक बालिकाएं वर्ष 2024 से लापता थे। नामली थाना पुलिस एवं थाना ओद्योगिक क्षेत्र रतलाम पुलिस द्वारा वर्ष 2023 से अपहृत 1–1 बालिकाओं को खोज कर परिजनो के सुपुर्द करने में सफलता प्राप्त हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *