रतलाम में पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच शिविर का आयोजन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम में पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच शिविर का आयोजन

22/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम पुलिस लाइन में रतलाम पुलिस में पदस्थ सभी पुलिस कर्मचारियों/ अधिकारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों का बुरहानी अस्पताल रतलाम के डॉक्टरों की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

स्वास्थ्य परीक्षण में जिले के सभी पुलिस थानों, कार्यालयों, पुलिस शाखाओं एवं विशेष सशस्त्र बल की कंपनी में कार्यरत पुलिस अधिकारियों तथा पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच की गई। इस स्वास्थ्य परीक्षण आधुनिक चिकित्सा संबंधी संसाधनों तथा अन्य मेडिकल व जांच संसाधनों के माध्यम से डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान रक्त दाब, शुगर, आंखों की जांच, खून, की जांच की गई। चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यायाम करने, टेंशन फ्री एवं अच्छी नींद लेने की सलाह देने के साथ उपचार कर दवाएं वितरण की गई। डॉक्टर्स की टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, डीएसपी यातायात अनिल रॉय, रक्षित निरीक्षक मोहन भार्रावत, सूबेदार कैलाश बघेल सहित 157 पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सोनी यादव (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ अशफाक खान (जनरल फिजिशियन), डॉ हर्षित राठौर (दंत रोग विशेषज्ञ), डॉ शेरल जैन (फिजियोथैरेपिस्ट), डॉ संदीप बारोड़ (जनरल फिजिशियन), फिदा अली भाई (नेत्र विशेषज्ञ) द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक जांच की गई। इस अवसर पर बुरहानी अस्पताल प्रबंधन की और से सेकेट्री मुस्तफा रूनीजवाला, PRO सलीम आरिफ, केजार मानसी ज़कीउद्दीन पेटीवाला, अली असगर कलकत्ता वाला एवं कमेटी के वरिष्ठ लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *