सरवन घाट पर अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा, तीन की मौत,एक गंभीर घायल

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सरवन घाट पर अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा, तीन की मौत,एक गंभीर घायल

22/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिले के सरवन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मोत होने का मामला सामने आया है। जब की एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हुआ है। बताया गया है की ट्रक केदारेश्वर घाट उतर रहा था ओर बांसवाड़ा की ओर जा रहा था। तभी अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। घटता की जानकारी मिलते ही आस-पास के ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे ओर सभी को बाहर निकाला गया। वही सरवन पुलिस ने आगे की जांच शुरू की।

सरवन थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया ने बताया की शुक्रवार को देर शाम को रतलाम से बांसवाड़ा की ओर ट्रक क्रमांक MH.18.BG.4066 में मक्के की बोरिया लेकर जा रहा था। तभी सरवन थाना क्षेत्र अंतर्गत केदारेश्वर घाट के निचे ग्राम आंबाकुडी मे ट्रक घाट उतारते समय पुल के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। जिसमें ट्रक में सवार ईश्वर पिता पुंजा मईडा 25 वर्षीय निवासी करवानी थाना सरवन, चंदू पिता नागजी मईडा 45 वर्ष निवासी इंद्रावाल कला व केसरीमल पिता भीमा मईडा 30 वर्षीय निवासी बरमाला भेरु थाना आंबापुरा (बांसवाड़ा) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जब की सुभाष पिता भेरु प्रभु डाबी 25 ग्राम आंबापुरा (बांसवाड़ा) गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। वही घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से सभी को बाहर निकाला। वही सरवन थाना पुलिस पहुंची। व आगे की जांच शुरू की। उधर सभी को एम्बुलेंस से सरवन अस्पताल भेजा। जहां से घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *