बाल विवाह और बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता रथ रवाना

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

बाल विवाह और बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता रथ रवाना

22/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- महिला एवं बाल विकास रतलाम एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के संयुक्त समन्वय से जिले में कार्यरत गैर सरकारी संगठन वसुधा विकास संस्थान के द्वारा बाल विवाह और बाल श्रम के खिलाफ एक जागरूकता रथ यात्रा की शुरुआत की गई। इस अभियान का उद्देश्य समुदाय को जागरूक करना और बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना है।

इस जागरूकता रथ को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रतलाम श्रृंगार श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि शंभुलाल चंद्रवंशी, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष शंभुलाल चौधरी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास रजनीश सिन्हा द्वारा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस रथ के माध्यम से विभिन्न महिला एवं बाल विकास के क्षेत्रीय अमले एवं संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा गाँवों में जाकर लोगों को कानूनी प्रावधानों, शिक्षा के महत्व, बाल श्रम व बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जाएगा। समुदाय के लोग भी इस पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने हेतु प्रेरित करने का लक्ष्य रखा गया है।

रथ के माध्यम से विभिन्न गाँवों में जनजागरूकता के लिए वीडियो संदेश प्रसारण, सभा एवं रात्रि चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह पहल न केवल बाल अधिकारों की सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बल्कि समाज को जागरूक कर एक सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास भी है।

इस अवसर पर उप संचालक सामाजिक न्याय संध्या शर्मा, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास अंकिता पंड्या, श्रम निरीक्षक नलिनी कटारा, वसुधा विकास संस्थान जिला समन्वयक उमेश मेड़ा, ममता यूनिसेफ जिला समन्वयक सुनील सेन, जन अभियान परिषद जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, आईसीपीएस देवेंद्र, जिला पंचायत से जोएल कटारा, सुजीत मालवीय एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *