गोपनीय सामग्री का सख्त निगरानी में वितरण, परीक्षा की तैयारियां पूर्ण

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

गोपनीय सामग्री का सख्त निगरानी में वितरण, परीक्षा की तैयारियां पूर्ण

22/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- आगामी बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारियों को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारी की गई है। उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम में हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा के प्रश्न पत्रों का वितरण सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर संजय शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी अनिता सागर, राहुल मंडलोई और माध्यमिक शिक्षा मंडल के मंडल प्रतिनिधि डी. एस. तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

गोपनीयता और सुरक्षा का रखा विशेष ध्यान-

समन्वयक प्राचार्य सुभाष कुमावत ने जानकारी दी कि जिले के 58 परीक्षा केंद्रों के लिए समस्त गोपनीय सामग्री का वितरण कर दिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से यह सामग्री संबंधित परीक्षा केंद्र के निकटतम पुलिस थानों में सुरक्षित रूप से रखवा दी गई है। हायर सेकेंडरी की परीक्षा 25 फरवरी 2025 से प्रारंभ होगी। हाईस्कूल की परीक्षा 27 फरवरी 2025 से शुरू होगी। इस वर्ष रतलाम जिले से हायर सेकेंडरी के 10,922 एवं हाईस्कूल के 16,606 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

परीक्षा विभाग की टीम का अहम योगदान-

गोपनीय सामग्री के सुरक्षित वितरण एवं परीक्षा तैयारियों में माया मौर्या, शरद शर्मा, यशस्वी वर्मा, ताहिर अली, प्रिया शक्तावत, सुरेश राठौर, ईश्वर सिंह राठौर, राजीव पंडित, रतन चौहान एवं दीपेंद्र सिंह ठाकुर, महेंद्र सिंह सोलंकी, राजेन्द्र पाण्डे, अमित पारीक ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *