शादी समारोह में हवाई फायर करने पर पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज
22/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिले के पिपलौदा थाना क्षेत्र में एक वर्ष पहले शादी समारोह में हवाई फायर करना मंहगा पड़ गया। पुलिस ने हवाई फायर करने पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। बतादे की सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर पुलिस अधीक्षक ने मामले को संज्ञान लेकर वैधानिक कारवाई के निर्देश दिए।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वायरल वीडियो के बारे में जांच कर वैधानिक कारवाई करने के निर्देश जारी किए गए।
वायरल वीडियो के बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाका, जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय के मार्ग दर्शन में पिपलौदा थाना प्रभारी प्रकाश गडरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा जांच करने पर यह तथ्य सामने आए कि वीडियो करीबन 1 माह पूर्व पिपलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत शादी समारोह का होना पाया। जिसमें ऋषिराज सिंह नामक व्यक्ति पिस्टल को भीड़ में लहराते हुए हवाई फायर किए थे। कृत्य द्वारा वहां उपस्थित आम जन के जीवन पर संकट उत्पन्न करने का पाया जाने से आरोपी ऋषिराज सिंह पिता घनश्याम सिंह राजपूत निवासी नंदलेटा हाल मुकाम इंदौर के विरुद्ध पिपलौदा थाने पर अपराध क्रमांक 56/25 धारा 125 बी एन एस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।




