सांसद गुप्ता की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक 2 मार्च को

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सांसद गुप्ता की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक 2 मार्च को

22/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- मंदसौर- जावरा सांसद सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक आगामी 2 मार्च को प्रातः 10:00 बजे कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी। रतलाम- झाबुआ सांसद अनीता सिंह चौहान तथा उज्जैन- आलोट सांसद अनिल फिरोजिया सह अध्यक्ष के रूप में तथा प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप विशेष रूप से बैठक में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष दीप उपाध्यक्ष सदस्य के रूप में उपस्थित रहेंगे।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शृंगार श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में निर्धारित एजेंडा अनुसार विभागों की समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर राजेश बाथम ने समस्त शासकीय विभागों के अधिकारियों को विस्तृत जानकारी के साथ समय पर बैठक में उपस्थिति निर्देशित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *