रतलाम में धाकड़ समाज का प्रदर्शन: फव्वारा चौक का नाम बदलने, मूर्ति स्थापना व नीलगाय अभ्यारण की मांग

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम में धाकड़ समाज का प्रदर्शन: फव्वारा चौक का नाम बदलने, मूर्ति स्थापना व नीलगाय अभ्यारण की मांग

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम,सीटी रिपोर्टर मोहित शर्मा की रिपोर्ट

रतलाम- (Ratlam) शहर एवं जिले के धाकड़ समाज के लोगों ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। समाजजन फव्वारा चौक का नाम किसानों के आराध्य देवता धरणीधर भगवान के नाम पर रखने तथा वहां उनकी मूर्ति स्थापित करने की मांग को लेकर एकत्रित हुए।

इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई। धाकड़ समाज द्वारा अपनी 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर राधा महंत को सौंपा गया।

22 गांवों से जुड़ी समस्याएं लंबे समय से लंबित-

समाजजनों का कहना है कि धाकड़ समाज के 22 गांवों से जुड़ी कई समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। इन मुद्दों को लेकर पहले भी शासन-प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। इसी कारण एक बार फिर ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निराकरण की मांग की गई है।

ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याएं भी रखीं-

धाकड़ समाज ने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया-

ग्राम कांडरवासा में पुलिया निर्माण।

पलदुना से हतनारा के बीच पुलिया का निर्माण।

किसानों को समय पर यूरिया खाद उपलब्ध कराना।

ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे धर्मांतरण पर रोक।

जैसी मांगें शामिल हैं।

ये हैं प्रमुख मांगें-

ज्ञापन में समाज द्वारा प्रमुख रूप से निम्न मांगें रखी गईं-

फव्वारा चौक का नाम धरणीधर भगवान के नाम पर करने व मूर्ति स्थापना।

धाकड़ समाज के छात्रावास हेतु पुलिस पेट्रोल पंप बायपास के पास 15 हजार वर्गफीट भूमि आवंटन।

नर्मदा सिंचाई लाइन को शीघ्र 22 गांवों तक पहुंचाना।

नीलगाय (घोड़ारोज) के लिए अलग वन्य अभ्यारण का निर्माण।

बांगरोद से नेगड़दा मार्ग का निर्माण।

इस दौरान बड़ी संख्या में धाकड़ समाज के लोग उपस्थित रहे और उन्होंने शासन-प्रशासन से सभी मांगों के शीघ्र निराकरण की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *