जावरा में जल संरक्षण के लिए जनजागरूकता गीत का आयोजन
रतलाम- (Ratlam) मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड जावरा द्वारा ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के अंतर्गत जल संरक्षण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परामर्शदाताओं और विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से “बूंद-बूंद सागर बनता, जल ही जीवन सबको समझता” गीत का गायन किया, जिससे जल संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।
इस आयोजन का उद्देश्य समाज में जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करना और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से जल संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
उल्लेखनीय है कि ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ 30 मार्च से 30 जून 2025 तक प्रदेशव्यापी स्तर पर चलाया जा रहा है, जिसमें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक युवराज सिंह पंवार, परामर्शदाता श्रीमती विनीता सिंह पंवार, श्रीमती इंदिरा योगी, देवीसिंह राठौर, अर्पित शिकारी, अंकित ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।




