माधव रत्न मिलने पर गो-सेवक दिनेश वाघेला का किया सम्मान
रतलाम- (Ratlam) मंगलवार को कॉलेज रोड स्थित मानव सेवा समिति पर योग क्लास चलाई जा रही है। उसके अंतर्गत योग साधकों ने रतलाम के गौ सेवा प्रमुख दिनेश वाघेला का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया।
बताया कि दिनेश वाघेला कई सालों से समाज सेवा कर रहे हैं। गौ माता के लिए गो रोटी वाहन तथा अन्य सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय है। इसज्ञलिए उन्हें माधव रत्न से सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में वाघेला गौसेवा जीवदया समिति के सहयोगी बाबूलाल सिसोदिया, योग गुरु रामबाबू यादव, महावीर सिंह शक्तावत, रामचंद्र भाटी, राजकुमार पंजाबी, कैलाश सोमानी, श्याम सुंदर उपाध्याय, अशोक तिवारी, राजेन्द्र पुरोहित, प्रमोद बिंदल, सुभाष चौहान, रितेश परिहार, निलेश वाघेला, विशाल कुमार वर्मा, नित्येन्द्र आचार्य, राजेश चांदवानी, राहुल वाघेला, विनोद बैरागी, महिला योग मंडल में श्यामा वाघेला, शकुन्तला सिसोदिया, आशा भट्ट, रेखा राठौड़, अन्तिम बाला बिंदल, इंदिरा शर्मा, सरोज सोनी, संगीता जैन, रानी चौहान, शाहिन मेडम अन्य योग साधक उपस्थित रहें।




