लायंस क्लब समर्पण को 12 अवार्ड प्राप्त हुए

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

लायंस क्लब समर्पण को 12 अवार्ड प्राप्त हुए

रतलाम/पेटलावद- (Ratlam,petlawad) लायंस क्लब इंटरनेशनल 32, 33 जी 1 के अंतर्गत रीजन 3 झोन 1 अंतर्गत के अंतर्गत रीजन कॉन्फ्रेंस साक्षी पेटलावद में आयोजित की गई।

मुख्य अतिथि गेट एरिया वाइज एमजेएफ लायन कुलभूषण मित्तल मुख्य वक्ता, एमजेएफ लायन डॉक्टर जवाहर बिहाणी प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, लायन अनिल खंडेलवाल एवं द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन जयप्रकाश त्रिपाठी की उपस्थित में रीजन कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता कर रहे रीजन चेयर पर्सन लायन प्रमोद मोदी द्वारा रीजन 3 ईयान के सभी क्लबो द्वारा वर्ष भर किये गये। सेवा कार्यों का मूल्यांकन कर उन्हें सम्मानित किया गया। लायन प्रबोद मोदी द्वारा समर्पण क्लब की प्रशंसा करते हुए कहा कि टीम के लिए मेरे पास शब्द नहीं है, इतना अच्छा कार्य को अंजाम दिया है। इन्होंने वर्ष भर जो सराहनीय है।

लायंस क्लब समर्पण को 12 अवार्ड प्राप्त हुए एवं सर्वश्रेष्ठ क्लब, सर्वश्रेष्ठ गतिविधि अध्यक्ष लायन अनीता झालीवाल को सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष के अवार्ड से रीजन चेयर पर्सन लायन प्रबोध मोदी प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, लायन अनिल खंडेलवाल द्वारा सम्मानित किया गया। गेट एरिया वाइज एमजेएफ लायन कुलभूषण मित्तल द्वारा अध्यक्ष अनीता झालीवाल को इंटरनेशनल पिन देकर सम्मानित किया गया। क्लब समर्पण के स्क्रैपबुक और फोटो एल्बम ने भी प्रथम स्थान प्राप्ति पर अध्यक्ष,सचिव, कोषाध्यक्ष को सम्मानित किया गया। सचिव लायन सविता तिवारी को सर्वश्रेष्ठ सचिव अवार्ड से सम्मानित किया गया। लायन विनीता नागोरिया श्रेष्ठ कोषाध्यक्ष सम्मान प्राप्त हुआ। एमजेएफ लायन बीना छाजेड को उत्कृष्ट कार्य , लायन यास्मीन शेरानी, लायन रेणु व्यास को एमजेएफ बनने पर सम्मान प्राप्त हुआ।

लायन प्रेमलता दवे, लायन प्रीति सोलंकी श्रेष्ठ कार्य, लायन एहतेशाम अंसारी को सफल संचालन, लायन मूबीना गौरी झोन पर्सन को श्रेष्ठ झोन चेयरपर्सन का सम्मान प्राप्त हुआ। एमजेएफ लायन डॉक्टर सुलोचना शर्मा,लायन अर्चना अग्रवाल,लायन रीता दीक्षित, कुसुम चाहर सभी ने रीजन कॉन्फ्रेंस में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। उक्त जानकारी क्लब अध्यक्ष अनीता झालीवाल ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *