पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले वाहन चोर को किया गिरफ्तार।

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले वाहन चोर को किया गिरफ्तार।

रतलाम- (Ratlam) शहर के माणक चौक पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतर्जिला वाहन चोर को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने चार वाहन व पूर्व में चोरी की गई मो.सा. की नम्बर प्लेटे जप्त कि है।

रतलाम जिले में लगातार हो रही वाहन चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने सभी थाना प्रभारियो को आदेशित किया है। इस विषय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया द्वारा लगातार निर्देश जारी किये जाते रहे है। इसी तारतम्य में माणक चौक थाना प्रभारी अनुराग यादव के नेतृत्व में वाहन चोरी करने वाले अंतर जिला गिरोह को पकडने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई।

माणक चौक पुलिस की टीम ने मुखबीर की सूचना पर रफीक उर्फ भय्यु पिता याकुब जाति बागवान मुसलमान उम्र 25 साल निवासी कलाई घर का जमात खाना के पास अशोक नगर रतलाम। सद्दाम पिता शहजाद जाति बागवान मुसलमान उम्र 32 साल निवासी ग्रीन सीटी अशोक नगर रतलाम को गिरफ्तार किया है । इनसे चोरी के कुल चार वाहन जप्त हुए हैं। जिसमें एक बोलेरो पीकप लोडिंग तथा तीन स्कूटी जप्त की गई है। आरोपीयो से पूछताछ पर पूर्व में चोरी गई मो.सा. की नम्बर प्लेटे भी बरामद की गई है।

पुलिस टीम ने जब दोनों आरोपीयों से घटना के विषय में पुछताछ की तो उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी रात्रि में वाहनो की रैकी कर चोरी कर ले जाते है ये लोग अपने साथ तीन चार अलग-अलग चाबियां रखते हैं व वाहनो के पास जाकर वाहनो में अपने पास की चाबियां लगा लगाकर खोलने का प्रयास करते हैं। जिस गाडी में चाबी लग जाती हैं उसे स्टार्ट कर चोरी कर ले जाते हैं।

घटना 17 व 18 अप्रैल की मध्य रात्रि में आरोपीयो द्वारा गैस गौदाम राजेन्द्र नगर गौशाला रोड़ से लोडिंग बोलेरो पीकप क्रमांक MP43G2555 को चोरी किया था।

आरोपीयो से पूछताछ पर माणक चौक थाने के ही अपराध क्रमांक 30/2025 धारा 303(2) बीएनएस व अपराध क्रमांक 38/2025 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी गई मो.सा. को चोरी करना स्वीकार किया है व आरोपीयो द्वारा दोनो मो.सा. को सुनसान स्थान पर फैक देना बताया गया है। आरोपीयो से दोनो मो.सा. की नम्बर प्लेटे जप्त की गई है। आरोपीयो से अन्य मामलो में भी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *