पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की पकडी बडी खेप

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की पकडी बडी खेप

रतलाम- (Ratlam) जिले के जावरा शहर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की बडी खेप पकड़ी है। पुलिस ने 1200 किलो ग्राम डोडाचुरा मय कन्टेनर ट्रक कुल 56 लाख रुपये का मश्रुका जप्त किए हैं।

रतलाम जिले मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रभारी कार्यवाही के लिए रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के द्वारा सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया था। इसी तारत्मय मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो के निर्देशन मे जावरा शहर थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह जादौन द्वारा जावरा शहर पर टीम बनाकर मुखबिरो को सक्रिय किया।

इसी तारतम्य मे उनि. रघुवीर जोशी द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधानो का पालन करते व प्रभावी कार्यवाही करते हुए 21 अप्रैल सोमवार को सर्कीट हाउस के सामने रोड जावरा थाना जावरा शहर जिला रतलाम से आरोपी सतविंदर सिह उर्फ गोपी पिता कंवरजीत सिह जाति सिक्ख उम्र 34 साल निवासी ग्राम म.न.138 गोविन्द नगर बलोकी तहसील नकोदरा जिला जालंधर पंजाब व सुखदेवसिह पिता सुच्चा सिह जाति सिक्ख उम्र 37 साल निवासी ग्राम शैरो तहसील तरणतारण जिला तरणतारण पंजाब को एक कन्टेनर क्रमांक HR -38 –X – 4627 मे स्कीम के अंतर्गत कंटेनर मे एक छुपा हुआ केबिन बनाकर उसमे अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा काले व सफेद रंग के प्लास्टिक के 60 बोरो मे भरा कुल वजन 1200 किलोग्राम के साथ रखा गया था। जिसे मुखबिर सुचना पर पकडा जाकर आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया।

मामले में थाना जावरा पर अप.क्रं- 136/2025 धारा- 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। आरोपी अवैध मादक पदार्थ उज्जैन होते हुए इंदौर ले जाने वाले थे। वहा से कही अन्यत्र प्रदेश मे तस्करी होने वाली थी। आरोपीयो को न्यायालय पेश कर आरोपी का पीआर प्राप्त कर आरोपी से डोडाचुरा के स्त्रोतो संबंध मे पूछताछ की जानी है। जप्त शुदा डोडाचुरा की अंतराष्ट्रीय बाजार मे कीमत करीबन 36,00,000 रूपये (छत्तीस लाख रुपये ) है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *