अस्थाई रुप से बंद बल्क जल पुनः प्रारम्भ
रतलाम- (Ratlam) ग्राम सेमलिया में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड द्वारा एकल जल प्रदाय योजनान्तर्गत अगस्त 2023 से अक्टूबर 2024 तक बल्क जल के रुप में ग्राम गुणावद समूह जल प्रदाय योजना से जल प्रदाय किया जा रहा था।
सेमलिया ग्राम पंचायत सचिव के आवेदन पर एकल जल प्रदाय योजना के तहत पाईप लाईन में लीकेज रिपेयरिंग तथा कुछ वाल्व इंस्टालेशन के लिए नवम्बर 2024 में पेयजल अस्थाई रुप से बन्द कर दिया गया था। 28 मार्च 2025 को पंचायत द्वारा पेयजल प्रारम्भ करने के लिए निवेदन दिया गया था। कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशानुसार तथा सीईओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव के मार्ग दर्शन में 21 अप्रैल से जल निगम द्वारा बल्क जल प्रदाय पंचायत में चालू कर दिया गया है।




