जल संवर्धन और संरक्षण ही जल समस्या से निपटने का विकल्प
रतलाम- (Ratlam) जल जीवन मिशन अंतर्गत बाजना विकासखंड की ग्राम पंचायत पिपलीपाड़ा के ग्राम कालिया कुंडली में पेयजल व्यवस्थाओं को लेकर पीएचई विभाग के जिला जल सलाहकार आनंद व्यास एवं ग्रामवासियों के मध्य जल व्यवस्थाओं को लेकर एवं नलजल योजना के सुचारू संचालन संधारण जलकर राशि पंचायत एवं समिति के दायित्व पर चर्चा की गई। साथ ही सरकार द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल के महत्व को समझाया। व्यास ने बताया कि जल समस्या से निपटने के लिए जल संरक्षण व संवर्धन ही विकल्प है।
साथ ही जन जागरूकता के लिए सभी को प्रेरित किया एवं सभी इस अभियान में भागीदार बने एवं अपने क्षेत्र में वर्षा जल को संगृहीत करने के लिए अधिक से अधिक प्रयास करे, तालाबों का गहरीकरण कुओं बावड़ी की सफाई और जल को बचाने के लिए शपथ ली। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि मदन कटरा, ग्राम पंचायत सचिव विजय चौहान, उपयंत्री जिग्नेश बामनिया, पंच मंगू भाई, पंच गौतम डमोर, पंच खीमा गणावा, संजु निनामा, रखब चन्द डामर आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे।
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत महिलाओं को जल के प्रति जागरुक किया गया-
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जन अभियान परिषद द्वारा सैलाना के ग्राम आंबाकुडी में महिलाओं को जल के प्रति जागरुक किया गया। जल के महत्व के बारे में बताया कि जल का उपयोग कम से कम करना है व्यर्थ पानी नहीं बहाना है। श्री राम मारुति ग्राम विकास समिति करिया द्वारा नवांकुर संस्था के कार्यक्रम समन्वय अमृत परिहार एव गांव की महिलाओं को जल के प्रति जागरुक किया गया।




