मृतक का जनाजा रखकर विरोध कर परिजनों ने मुआवजे की करी मांग।
रतलाम- (Ratlam) रतलाम शहर में जेल रोड पर बीते 18 अप्रैल शुक्रवार को एक व्यक्ति पर पेड़ गिरने से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान अहमदाबाद में उसकी मौत हो गई। घटना के विरोध और मुआवजे की मांग को लेकर बड़ी संख्या में सोमवार देर शाम परिवारजन हाट की चोकी पर पहुंचे।
इसी दौरान नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया, दीनदयाल नगर थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया के साथ नगर निगम उद्यानिकी अधिकारी अनिल पारा मौके पर पहुंचे और समाजजनों से बात की।
बतादें की शुक्रवार को हाट रोड स्थित मदीना मस्जिद के सामने रहने वाला मोहमद इसराइल 45 वर्ष पिता मोहमद इस्माइल मकान बनाने की साइड देखने दिलीप नगर गया था। वहां से दोपहर 2.30 बजे लौटते समय रास्ते में जिला अस्पताल के पास जेल के सामने पेड़ की टहनी टूटकर उसके ऊपर गिरने से सर, कंधे, हाथ-पैर में चोट लगी है। जिसे आस-पास के लोगों ने उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद उपचार के लिए अहमदाबाद ले गए, जहां पर उपचार के दौरान उस व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने 25 लाख और नौकरी की मांग की। इस दौरान राजस्व विभाग का अमला भी रहा। समाज के पांच प्रमुख लोगों से बात की।
तहसीलदार ऋषभ ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को पेड़ गिरने से घायल व्यक्ति की मौत हो गई है। परिजन यहां आए थे। उन्होंने परिवार को आर्थिक सहायता एवं बच्चे को नौकरी की मांग की है, चुंकि बच्चा अभी 15 साल का है, वर्तमान में जो आर्थिक सहायता शासन की ओर से उपलब्ध होगी वह जल्द पूरी कराने का प्रयास करेंगे।




