अडवानिया गांव में निकला पथ संचलन 

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

अडवानिया गांव में निकला पथ संचलन 

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना क्षेत्र के समीप गांव अड़वानिया मे रविवार सुबह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला बौद्धिक प्रमुख कुलदीप सौलंकी, लक्ष्मण भगत, करिया मंडल कार्यवाहक शंकर पाटीदार की उपस्थिति मे पथ संचलन निकाला गया। संघ के युवा ढोल ढमाको के साथ कदम ताल करते हुए जा रहे थे। गांव मे कई जगह कार्यकर्ताओ का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पंथ संचलन अड़वानिया की पाटीदार धर्मशाला से प्रारंभ होकर केदारेश्वर चौराहा पहुंचा। यहा से गांव में भ्रमण कर वापस पाटीदार धर्मशाला में पहुंचा। यहा बौद्धिक हुआ बाद मे कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *