फिर पकड़ाया रिश्वतखोर पटवारी, उज्जैन लोकायुक्त टीम ने 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी को किया गिरफ्तार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

फिर पकड़ाया रिश्वतखोर पटवारी, उज्जैन लोकायुक्त टीम ने 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी को किया गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम (कृष्णकांत मालवीय सैलाना)

रतलाम- (Ratlam) रतलाम जिले में बीते 7 दिनों पहले बुधवार को ही ताल के हल्का पटवारी प्रभु कुमार गरवाल को उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ने का मामला सामने आया था। की अब लगभग 7 दिनों बाद बुधवार को जावरा तहसील के बामनखेडी हल्का पटवारी प्रवीण जैन को 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते उज्जैन लोकायुक्त टीम ने धरदबोचा है।

बतादें की बुधवार को रतलाम जिले के जावरा तहसील के ग्राम बामनखेडी हल्का पटवारी प्रवीण जैन को 6000 रुपए की रिश्वत लेते उज्जैन लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। बीते 17 मई को श्यामु बाई निवासी बामनखेडी ने लोकायुक्त उज्जैन एसपी अनिल विश्वकर्मा को शिकायत का एक आवेदन दिया था।

आवेदन पत्र में बताया की जावरा तहसील के हल्का पटवारी प्रवीण जैन द्वारा जावरा के हुसैन टेकरी रोड जौरा उसका 525 वर्ग फुट का प्लॉट है। जिस पर आवास योजना में घर बनाने के लिए डायवर्सन करवाना था। जब की वह प्लांट के डायवर्सन के लिए हल्का पटवारी 28 ग्राम बामनखेडी प्रवीण जैन से मिली। तो पटवारी जैन ने 6 हजार रुपए की रिश्वत कि मांग की गई थी‌। आवेदिका श्यामु बाई निवासी बामनखेडी की शिकायत पर उज्जैन की लोकायुक्त टीम ने रिश्वतखोर पटवारी प्रवीण जैन को उसके जावरा के सागर पैसा मोहल्ले में स्थित निजी कार्यालय में आवेदिका श्यामु बाई से 6000 रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धरदबोचा है।

कार्रवाई के दौरान इन की रही अहम भूमिका-

कार्रवाई के दौरान DSP दिनेश चंद्र पटेल, निरिक्षक राजेन्द्र वर्मा, हितेश लालवात, अनिल अटोलिया, शिव कुमार शर्मा, नेहा मिश्रा,रमेश डावर आदी की अहम भूमिका रही है। ओर रिश्वतखोर हल्का पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने धरदबोचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *