तन को स्वस्थ रखे योग, मन को प्रसन्न रखें अल्पविराम

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

तन को स्वस्थ रखे योग, मन को प्रसन्न रखें अल्पविराम

रतलाम- (Ratlam) पतंजलि योगपीठ हरिद्वार युवा भारत जिला रतलाम द्वारा आयोजित सहयोग शिक्षक शिविर मे जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा के मार्ग दर्शन में प्रशिक्षणार्थियों के लिए मप्र राज्य आनंद संस्थान के महत्वपूर्ण कार्यक्रम अल्पविराम का आयोजन किया गया। जिला समन्वयक एवं मास्टर ट्रेनर सीमा अग्निहोत्री ने कहा कि जैसे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग जरूरी है। उसी प्रकार मन को प्रसन्न रखने के लिए अल्पविराम जरूरी है।

रिश्तों में तनाव या अनबन होने पर संबंधित व्यक्ति द्वारा पूर्व में हमारे साथ किए गए अच्छे व्यवहार को याद करेंगे तो रिश्तों में आई दूरियां कम होंगी। मास्टर ट्रेनर मधु परिहार ने कहा कि दूसरों में कमियां देखना आसान है। लेकिन अल्पविराम से अपनी कमियों, व्यवहार पर भी ध्यान जाता है। आनंदम सहयोगी अशोक मेहता एवं ईश्वर सिंह राठौर के सहयोग से मास्टर ट्रेनर मधु परिहार द्वारा मन को एकाग्र करने की आनंद योग गतिविधि करवाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *