एक सप्ताह, एक रोड अभियान के तहत पुलिस ने यातायात व्यवस्था को किया दुरुस्त

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

एक सप्ताह, एक रोड अभियान के तहत पुलिस ने यातायात व्यवस्था को किया दुरुस्त

21/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- पुलिस ने एक सप्ताह, एक रोड अभियान के तहत रतलाम शहर का नाहरपुरा तिराहा से डालमोदी, घास बाजार, चौमुखी पुल, चाँदनी चौक तक के मार्ग की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया।

शुक्रवार को रतलाम जिला पुलस अधीक्षक अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, यातायात उप पुलिस अधीक्षक अनिल रॉय के निर्देशन में यातायात थाने से निरी. संतोष चौरसिया, सूबेदार अनोखीलाल परमार, प्र.आर. गुलाब चंद्र मीणा, प्रआऱ. धीरंद्र दीक्षीत, आर. भगतसिंह आर. मोहन धार्व, एवं रतलाम नगर निगम की टीम द्रारा संयक्त रूप से रतलाम शहर में यातायात को सुगम व सूचारु से बनाने के लिए एक सप्ताह, एक रोड अभियान के तहत नाहरपुरा तिराहा से डाल मोदी, घास बाजार, चौमुखी पुल, चाँदनी चौक तक के मार्ग पर अव्यवस्थित रुप से लगे वाहनो, सब्जी फ्रुट के हाथ ठैला गाडी वालो, फुटपाथ पर सब्जी बेचने वालो व दुकानो के बाहर फुटपाथ पर रखे सामान को दुकानदारो को समझाइस देकर हटवाया जाकर नाहरपुरा तिराहा से डालूमोदी घास बाजार, चौमुखी पुल, चाँदनी चौक तक के मार्ग को यातायात के लिए सुगम व सूचारु किया गया।

यह अभियान रतलाम शहर में यातायात को सुगम, सुरक्षित व सूचारु बनाने के लिए लगातार जारी रहेगा। अभियान में यातायात पुलिस रतलाम का सहयोग करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *