स्टेशन रोड थाना पुलिस ने जिला बदर बदमाश को किया गिरफ्तार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

स्टेशन रोड थाना पुलिस ने जिला बदर बदमाश को किया गिरफ्तार

रतलाम- (Ratlam) जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग रतलाम शहर सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में गुंडे एवं बदमाशों पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने के तारतम्य में स्टेशन रोड थाना प्रभारी निरीक्षक स्वराज डाबी के नेतृत्व मे उप निरीक्षक जितेन्द्र कनेश की टीम को शुक्रवार को मुखबीर सुचना प्राप्त हुई कि थाने का जिला बदर आरोपी यूनुस उर्फ़ इन्ना पिता लियाक़त हुसैन अब्बासी शहर में ही घूम रहा है। जो कालिका मंदिर गार्डन के पास खड़ा हुआ है।

सूचना पर कार्यवाही करते हुए कालिका मंदिर गार्डन के पास से जिला बदर बदमाश यूनुस उर्फ़ इन्ना पिता लियाक़त हुसैन अब्बासी उम्र 45 वर्ष निवासी मोचीपूरा थाना स्टेशन रोड रतलाम को जिला दंडाधिकारी के जिला बदर आदेश क्रमांक/ 196/आर -1/डी. एम. /2025 रतलाम 29 अप्रैल 2025 का उल्लंघन कर जिले की राजस्व सीमा में बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के घूमते पाए जाने पर गिरफ्तार कर स्टेशन रोड पर अपराध क्रमांक 538/2025 धारा 14/15 मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 का पंजीबद्ध किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *