सैलाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने जुआं खेलते 8 जुआरियों को धरदबोचा

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने जुआं खेलते 8 जुआरियों को धरदबोचा

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना थाना पुलिस ने शनिवार देर शाम को मुखबिर की सूचना पर सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल व थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह गडरिया ने टीम के साथ ग्राम हरसोला के पास प्रेम जाट के खेत पर बने टीन शेड के मकान पर दबिश दी। वहां से पुलिस ने जुआ खेल रहे आठ जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 58 हजार 100 रुपये नकद और ताश की गड्डी व 9 मोबाइल की जप्ती कर जुआं एक्ट में कारवाही शुरू की।

सैलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया ने बताया कि सैलाना निवासी प्रेम जाट हरसोला रोड़ अपने खेत पर बने मकान में लंबे समय से बाहर और नगर के जुआरियों को बुलाकर जुआ खिलवा रहा था। पकड़े गए आरोपियों में प्रेम जाट पिता भरत जाट निवासी उदय विहार कॉलोनी, अशोक पिता पन्नालाल नागर निवासी नोगांवा कला, फारूक पिता बाबू मंसूरी निवासी पंचेड, महेश पिता पूनमचंद कसेरा निवासी सैलाना, मुकेश पिता जगदीश जायसवाल निवासी बड़ी सरवन, प्रकाश पिता बाबूलाल टांक निवासी बड़ी सरवन, सोहन पिता रामलाल कटारा निवासी सैलाना और लालू सिंह पिता नाथू सिंह राठौर निवासी दिवेल शामिल हैं। सभी के कब्जे से 58 हजार 100 रुपये और ताश की गड्डी व 9 मोबाइल फोन बरामद की है। पुलिस ने जुआं एक्ट ते तहत आगे की कारवाई शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *