गीता मंदिर पर हुआ योगिनी एकादशी पर 75 वां एकादशी संकीर्तन
रतलाम- (Ratlam) शनिवार को महेंद्र अलका कटारिया एवं कटारिया परिवार के द्वारा अलका कटारिया के जन्मोत्सव के अंतर्गत गीता मंदिर पर एकादशी संकीर्तन दोपहर 3:00 बजे से 6:00 बजे तक रखा गया है। पंडित गोपाल कृष्ण शर्मा द्वारा भजन किये गये। मैं अरज करूं श्री राधा गोविंद, सुन लीजो। थांका चरण कमल की भक्ति, सदा मोहे दीजो। हे जी प्रभु, मैं अनाथ,तुम नाथ, कृपा मोहे पर कीजो। अब मेरी गरीब की विनय, कान धर लीजो जैसे भजन किये गये।
इसमें बाल कलाकार परम सिसोदिया ने भी अपनी प्रस्तुति दी। महिलाओं और पुरुषों ने उत्साह, उमंग और श्रद्धा के साथ जमकर नृत्य किया तथा कार्यक्रम के अंत में भगवान की आरती कर प्रसादी वितरण की गई। इसमें वैभव कटारिया, निकिता कटारिया, सचिन कटारिया, नीलम कटारिया, पुष्पा कटारिया, कांग्रेस पार्षद आशा रावत, लत गादिया, संगीता जैन, मीना मेहता, गरिमा उपाध्याय, निकिता ठक्कर, प्रतिभा ठक्कर आदि महिलाए, पुरुष व समिति सदस्यो के साथ क्षेत्रवासी, भक्तगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।